देहरादून। भाजपा उत्तराखंड ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों की टीम का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और प्रदेश संयोजक कस्तूबा नंद जोशी की संस्तुति से जारी सूची में उत्तरकाशी के डॉ. विजय बडोनी को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बनाया गया है।
बाल्यकाल से संघ के स्वयंसेवक रहे डॉ. बडोनी लंबे समय से संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वे विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ और जिला उपाध्यक्ष सहित कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी, ढोल-दमाऊं और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने डॉ. बडोनी का अभिनंदन किया। घोषणा के बाद क्षेत्र में समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।