इंदौर: साउथ तोड़ा क्षेत्र में 3 दिन पहले मिले अज्ञात शव की अब तक नहीं हुई शिनाख्त, रावजी बाजार पुलिस कर रही तलाश
Indore, Indore | May 27, 2025 इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के साउथ तोड़ा इलाके में 24 मई को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पीएम करवाया और जांच शुरू कर दी है। लेकिन आज दिनांक तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही कोई परिजन सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के हाथ पर रमेश नाम गुदा हुआ है। हालांकि शव के पास से कोई भी पहचान के दस्तावेज नहीं मिले।