इंदौर: विष्णुपुर कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
Indore, Indore | May 27, 2025 इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक युवती के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती होटल से खाना लेकर अपने रूम पर लौट रही थी, तभी पीछे से एक गाड़ी पर सवार युवक ने उसके साथ बदतमीजी की और मौके से फरार हो गया। जिसको शिकायत युवती ने भंवरकुआं थाने में दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है।