इंदौर: भंवरकुआं थाना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले युवक को किया गिरफ़्तार, आरोपी ने पुलिसकर्मी से भी किया था विवाद
Indore, Indore | May 27, 2025 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस द्वारा रोकने पर युवक ने ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगा। जिसमें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक का परीक्षण करवाया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि उसने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था।