इंदौर: रावजी बाजार में मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका खारिज कर जांच शुरू की
Indore, Indore | May 27, 2025 इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर हितेश पिता सूरजमल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हितेश पिछले काफी समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित था। जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा थी कि हितेश ने आत्महत्या की है।