आंवला: आंवला के भमोरा में चौकीदार पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने किया घायल, पुलिस से की शिकायत, वीडियो हुआ वायरल
Aonla, Bareilly | May 21, 2026 आंवला तहसील के भमोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तडके तीन बजे एक बंद दुकान में घुसकर बदमाशों ने चौकीदार पर जानलेवा हमला कर दिया। चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।