➡️ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में खेड़ीपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण ने आवेदन देकर गुप्तेश्वर मंदिर व खेड़ीपुरा स्कूल में पेयजल की व्यवस्था की मांग की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में सुदामा नगर के निवासियों ने पेयजल व्यवस्था के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम सन्यासा निवासी रतनसिंह राजपूत ने सन्यासा से भीलटदेव रोड़ निर्माण में पानी की निकासी नहीं होने के कारण खेत में पानी भराने की शिकायत की, जिस पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।
Jansampark Madhya Pradesh
#JanSunWai #Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026