विदिशा नगर: विदिशा में बढ़ रहा नशा, अलग-अलग इलाकों से सामने आए वीडियो
विदिशा शहर में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शहर के बस स्टैंड, पुरनपुरा सहित कई इलाकों से युवाओं के नशा करने के वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में लोग खुलेआम इंजेक्शन के जरिए नशीली दवाओं का सेवन करते नजर आ रहे हैं।मामले को लेकर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया कि नशा बेचने और नशा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा