नौगढ़: बसौली मोड़ पर पशुओं से भरी बोलेरो पलटी, चालक फरार; पशु तस्करी का मामला दर्ज
नौगढ़ क्षेत्र के बसौली मोड़ पर देर रात पशुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक व अन्य लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन से चार बैल बरामद कर कब्जे में लिया और बोलेरो को थाने पहुंचाया। शनिवार शाम 04 बजे पुलिस ने बताया की वाहन मालिक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।