सेवा संकल्प अभियान
मंदसौर श्री पशुपतिनाथ लोक दीपों से जगमगाया
जिले में विभिन्न स्थानों पर दीपक जगमगाए
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंदसौर श्री पशुपतिनाथ लोक प्रांगण में लगभग 51000 दीपक से रोशनी की गई l इसके अलावा जिले के 17 विशिष्ट स्थान पर भी दीपक जगमगाए गए l श्री पशुपतिनाथ लोक परिसर में सांसद राज्यसभा श्री बंशीलाल गुर्जर, भोपाल से आए जिला नोडल अधिकारी श्री शोभित जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, गायत्री परिवार के सदस्य, बटुक, शहर वासीआदि ने उपस्थित रहकर दिए जलाए । इस अवसर पर शिवना नदी घाट पर भी दिए जलाकर रोशनी की गई l
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#मंदसौर
#Mandsaur