रतनी फरीदपुर: धरमपुर गांव में टोका फंसाते समय करंट लगने से युवक बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती
रतनी प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी सुमन कुमार घर में बिजली नहीं रहने पर टोका फंसाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज रविवार दोपहर करीब 1 बजे जारी है।