सहदेई बुजुर्ग: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई होली, रामगंज में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में रंगों का त्योहार होली छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। होली के दौरान रामगंज में युवाओं द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।ढोल-मजीरे और फाग गीतों की धुन पर लोग झूमते-गाते एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए।