कासगंज: जिला कलेक्ट्रेट पर डीएम प्रणय सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई
जिले में कुल 80 योजनाओं में से 2 योजनाओं में 'डी' श्रेणी, 3 योजनाओं में 'सी' श्रेणी, 7 योजनाओं में 'बी' श्रेणी और 68 योजनाओं में 'ए' श्रेणी प्राप्त हुई है। बैठक में डीएम ने 'सीएम युवा उद्यमी विकास योजना' में जिले की निम्न रैंक पर उपायुक्त, उद्योग को नियमित पर्यवेक्षण और जिला अग्रणी बैंक अधिकारी से समन्वय कर प्रगति सुधारने के निर्देश दिए।