Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

बक्सर: आईटीआई फील्ड के समीप हुए अग्निकांड में मोबिल गोदाम धू-धू कर जला, 5 गाड़ियां व ट्रैक्टर राख, पीड़ित बोले करोड़ो का नुकसान

Buxar, Buxar | Jun 7, 2026
शहर के चरित्रवन आईटीआई फील्ड के समीप स्थित जय मां अंबे फ्यूल सेंटर के पीछे बने मोबिल गोदाम में अचानक भीषण आग लग जाने से करोड़ो रूपए के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद गोदाम में रखे मोबिल और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने आग को और विकराल बना दिया। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा मोबिल जलकर राख हो गया।

MORE NEWS

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 जुलाई 2026

आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रत्येक माह की अंतिम रविवार को आयोजित हो रहे पंचायत विकास शिविर में सभी विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति असंतोषजनक है। पंचायत विकास शिविर के आयोजन एवं शिविर के दौरान पदाधिकारी/कर्मी की उपस्थिति एवं शिविर में प्राप्त विभागवार आवेदनों को संकलित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु टीम गठित करने का निर्देश विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा बक्सर को दिया गया। 

अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव की अध्यक्षता में डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सड़कों की जांच हेतु जांच दल गठन कर जांच कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग डुमरांव को आगामी श्रावणी माह के मद्देनजर डुमरांव के सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मति कराने का निदेश दिया गया। मुख्यत: जंगली महादेव मंदिर जाने वाले सड़क का अविलंब मरम्मति कराने का निदेश दिया गया। ताकि सावन माह में जलाभिषेक करने हेतु श्रद्धालुओं/कांवरियो को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, डुमरांव एवं ब्रह्मपुर अपने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रमुख घाट मंदिर एवं संबंधित मार्गों को पर्याप्त साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव इत्यादि कराने का निदेश दिया गया।

सिविल सर्जन बक्सर को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर एवं रामरेखा घाट पर एंबुलेंस एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। 
जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि 05 अगस्त तक नए राशन कार्ड बनवाने हेतु प्राप्त हो रहे आवेदनों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराकर पात्र परिवारों को राशन कार्ड निर्गमन कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्राप्त हो रहे शिकायतों से संबंधित समीक्षा भी की गई। साथ ही सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण शिकायत निष्पादन पर जोर देने हेतु निदेश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर ई-मापी के मामलों को निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।

CWJC/MJC समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निदेश दिया गया गया कि जिन कार्यालयों में एक या दो मामलें लंबित है वैसे कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर त्रुटि रहित तथ्य विवरणी प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही संवेदना, सम्मान एवं संपूर्ण निष्ठा के साथ आमजनों के समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 जुलाई 2026 आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रत्येक माह की अंतिम रविवार को आयोजित हो रहे पंचायत विकास शिविर में सभी विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति असंतोषजनक है। पंचायत विकास शिविर के आयोजन एवं शिविर के दौरान पदाधिकारी/कर्मी की उपस्थिति एवं शिविर में प्राप्त विभागवार आवेदनों को संकलित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु टीम गठित करने का निर्देश विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा बक्सर को दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव की अध्यक्षता में डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सड़कों की जांच हेतु जांच दल गठन कर जांच कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग डुमरांव को आगामी श्रावणी माह के मद्देनजर डुमरांव के सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मति कराने का निदेश दिया गया। मुख्यत: जंगली महादेव मंदिर जाने वाले सड़क का अविलंब मरम्मति कराने का निदेश दिया गया। ताकि सावन माह में जलाभिषेक करने हेतु श्रद्धालुओं/कांवरियो को कठिनाई का सामना न करना पड़े। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, डुमरांव एवं ब्रह्मपुर अपने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रमुख घाट मंदिर एवं संबंधित मार्गों को पर्याप्त साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव इत्यादि कराने का निदेश दिया गया। सिविल सर्जन बक्सर को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर एवं रामरेखा घाट पर एंबुलेंस एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि 05 अगस्त तक नए राशन कार्ड बनवाने हेतु प्राप्त हो रहे आवेदनों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराकर पात्र परिवारों को राशन कार्ड निर्गमन कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्राप्त हो रहे शिकायतों से संबंधित समीक्षा भी की गई। साथ ही सभी संबंधित नोडल पदाधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण शिकायत निष्पादन पर जोर देने हेतु निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर ई-मापी के मामलों को निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। CWJC/MJC समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निदेश दिया गया गया कि जिन कार्यालयों में एक या दो मामलें लंबित है वैसे कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर त्रुटि रहित तथ्य विवरणी प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही संवेदना, सम्मान एवं संपूर्ण निष्ठा के साथ आमजनों के समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 27, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 जुलाई 2026

फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन, वीर सैनिकों एवं वीर नारियों का हुआ सम्मान

दिनांक 26 जुलाई 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा फाउंडेशन स्कूल बक्सर के सभागार में कारगिल के अमर शहीदों की स्मृतियों और राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। 

विद्यालय में कारगिल विजय दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं को मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता कारगिल युद्ध से जुड़े सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वीर नारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसने पूरे आयोजन को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया। 

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटकों में टोलो लिंग पहाड़ी को दुश्मनों से मुक्त कराने की साहसिक गाथा तथा एक साधारण किसान परिवार के बेटे के सेना के उच्च पद तक पहुँचने और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने की मार्मिक कहानी ने उपस्थित सभी दर्शकों की आँखें नम कर दीं।

उप विकास आयुक्त ने वीर नारियों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए अपने कश्मीर प्रवास के दौरान भारतीय सैनिकों के साथ बिताए अनुभव साझा किए। 

उप विकास आयुक्त ने कहा कि "हमारी सेना का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। आज हम सभी सुरक्षित हैं क्योंकि हमारे सैनिक सीमाओं पर दिन-रात राष्ट्र की रक्षा में तत्पर हैं।" उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश का भविष्य ऐसे ही संस्कारवान विद्यार्थियों के हाथों में सुरक्षित है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपना नैतिक दायित्व निभाने का माध्यम है। 

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम, सर्वोच्च बलिदान की भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, त्याग, साहस तथा सेवा जैसे मानवीय मूल्यों का विकास करना है, ताकि भविष्य में एक सशक्त एवं राष्ट्रनिष्ठ समाज का निर्माण हो सके।

उन्होंने उपस्थित सभी वीर सैनिकों एवं वीर नारियों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जब विद्यार्थी ऐसे वास्तविक वीर योद्धाओं के सान्निध्य में आते हैं, तब वे जीवन के उन मूल्यों को सीखते हैं जो किसी पुस्तक में नहीं पढ़ाए जा सकते।

इस अवसर पर बक्सर एक्स आर्मी एसोसिएशन के सभापति श्री विद्यासागर चौबे, एनसीसी के अधिकारीगण तथा अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय रही। 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वीर नारियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया तथा कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विशेष आमंत्रित अतिथि दक्ष दत्त मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए विद्यालय परिवार, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, वीर सैनिकों एवं वीर नारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं तथा उन्हें भारत के गौरवशाली इतिहास और शहीदों के अद्वितीय बलिदान से परिचित कराते हैं। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. एस. के. दुबे, श्री अनिल ओझा, श्री अजय तिवारी, श्री संजीव सिंह, श्री राजीव पाठक, श्री सरोज सिंह, श्री विनय पाठक, श्री अभिनंदन मौर्य, श्री पंचानंद, सुश्री शाहीन ,श्रीमती अनुपमा पाठक, श्रीमती सोनी भारती, श्रीमती वंदना, श्री एस. जे. दुबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 27 जुलाई 2026 फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन, वीर सैनिकों एवं वीर नारियों का हुआ सम्मान दिनांक 26 जुलाई 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा फाउंडेशन स्कूल बक्सर के सभागार में कारगिल के अमर शहीदों की स्मृतियों और राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। विद्यालय में कारगिल विजय दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता कारगिल युद्ध से जुड़े सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वीर नारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसने पूरे आयोजन को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटकों में टोलो लिंग पहाड़ी को दुश्मनों से मुक्त कराने की साहसिक गाथा तथा एक साधारण किसान परिवार के बेटे के सेना के उच्च पद तक पहुँचने और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने की मार्मिक कहानी ने उपस्थित सभी दर्शकों की आँखें नम कर दीं। उप विकास आयुक्त ने वीर नारियों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए अपने कश्मीर प्रवास के दौरान भारतीय सैनिकों के साथ बिताए अनुभव साझा किए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि "हमारी सेना का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। आज हम सभी सुरक्षित हैं क्योंकि हमारे सैनिक सीमाओं पर दिन-रात राष्ट्र की रक्षा में तत्पर हैं।" उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश का भविष्य ऐसे ही संस्कारवान विद्यार्थियों के हाथों में सुरक्षित है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपना नैतिक दायित्व निभाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम, सर्वोच्च बलिदान की भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, त्याग, साहस तथा सेवा जैसे मानवीय मूल्यों का विकास करना है, ताकि भविष्य में एक सशक्त एवं राष्ट्रनिष्ठ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने उपस्थित सभी वीर सैनिकों एवं वीर नारियों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जब विद्यार्थी ऐसे वास्तविक वीर योद्धाओं के सान्निध्य में आते हैं, तब वे जीवन के उन मूल्यों को सीखते हैं जो किसी पुस्तक में नहीं पढ़ाए जा सकते। इस अवसर पर बक्सर एक्स आर्मी एसोसिएशन के सभापति श्री विद्यासागर चौबे, एनसीसी के अधिकारीगण तथा अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वीर नारियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया तथा कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विशेष आमंत्रित अतिथि दक्ष दत्त मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए विद्यालय परिवार, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, वीर सैनिकों एवं वीर नारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं तथा उन्हें भारत के गौरवशाली इतिहास और शहीदों के अद्वितीय बलिदान से परिचित कराते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. एस. के. दुबे, श्री अनिल ओझा, श्री अजय तिवारी, श्री संजीव सिंह, श्री राजीव पाठक, श्री सरोज सिंह, श्री विनय पाठक, श्री अभिनंदन मौर्य, श्री पंचानंद, सुश्री शाहीन ,श्रीमती अनुपमा पाठक, श्रीमती सोनी भारती, श्रीमती वंदना, श्री एस. जे. दुबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 27, 2026

बक्सर: आईटीआई फील्ड के समीप हुए अग्निकांड में मोबिल गोदाम धू-धू कर जला, 5 गाड़ियां व ट्रैक्टर राख, पीड़ित बोले करोड़ो का नुकसान - Buxar News