पिपरई: ग्राम तमाशा में जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सीएमएचओ डॉक्टर नीरज छारी द्वारा ग्राम तमाशा में उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वयं चार घंटे बैठकर प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को घर घर से बुलाकर जांच की । इस दौरान लगभग 25 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण की जानकारी ली गई। साथ ही हीमोग्लोबिन कम होने पर आयरन की गोली का सेवन किए जाने हेतु गर्भवती माताओं को प्रोत्साहित किया।