तिरोड़ी: नांदी में मानव धर्म आंदोलन का मासिक नौवाँ हवन संपन्न, आध्यात्मिक जागृति और सामाजिक सुधार पर रहा जोर
मानव धर्म आंदोलन के केंद्रीय संगठन "परमात्मा एक सेवक मंडल, वर्धमान नगर नागपुर" के तत्वाधान में मंगलवार को ग्राम नांदी के बाजार चौक में मासिक नौवाँ हवन कार्यक्रम बड़े श्रद्धा भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई। भगवान बाबा हनुमान और मानव धर्म आंदोलन के प्रणेता महान त्यागी बाबा जुमदेवजी के छायाचित्र पर अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चन