हमीरगढ़: स्वरूपगंज के पास मोपेड को बाइक ने मारी टक्कर, मोपेड पर सवार दो महिलाएं हुई घायल
स्वरूपगंज निवासी महिलाएं बुधवार रात 9:30 बजे के करीब हमीरगढ़ से स्वरूपगंज की ओर लौट रही थी इसी दौरान स्वरूपगंज के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मोपेड को टक्कर मार दी जिससे मोपेड सवार महिलाएं घायल हो गई दोनों घायल महिलाओं को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल दोनों महिलाओं का उपचार जारी है|