हमीरगढ़: बिलिया कंला में काश्तकारों ने 132 केवी सिंगल सकिट प्राइवेट लाइन को जबरन निकालने के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजस्व ग्राम बिलिया कंला तहसील हमीरगढ जिला भीलवाडा में आम रास्ते से होकर काश्तकार जमीन पर 132 केवी सिंगल सकिट लाईन विद्युत प्रसारण निगम द्वारा काश्तकारो को भ्रमित कर लाईन खेतो के बीच में से निकाली जा रही है। इसके विरोध में बिलियाकला के ग्रामवासियों ने मंगलवार को शाम 5:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सोंपा|