जबलपुर: धनबाद एलटीटी स्पेशल ट्रेन अब 26 अप्रैल से चलेगी, यात्रियों को मिलेगी राहत
गर्मी की अवकाश में वेटिंग कम करने के लिए धनबाद एलटीटी के बीच चलाई जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक संचालित होगी। रेल प्रशासन के अनुसार धनबाद एलटीटी साप्ताहिक स्टेशन ट्रेन हर शनिवार को धनबाद स्टेशन से रवाना होगी यह मदन महल मध्य रात्रि 00:20 बजे पहुंचेगी।