जबलपुर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से दो ई-रिक्शा चोरी, थाना गढ़ा में मामला दर्ज: एएसपी सूर्यकांत शर्मा
जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वर्तमान में ही कैंपस में खड़े दो ई रिक्शा चोरी हुए हैं जिनकी रिपोर्ट थाना गढ़ा में दर्ज हुई है, एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया की ई रिक्शा संचालकों की रिपोर्ट पर अपराध कायम करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।