मड़ियाहू: शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, अब मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के 12 लाख से अधिक शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मड़ियाहूं तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिखाया गया।