झील टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न किसानों में भारी आक्रोश
जिला बिजनौर के नगरपालिका क्षेत्र किरतपुर में स्थित झील के टूटने से आसपास के खेतों में सात से आठ फीट तक पानी भर गया सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न होने से किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई कई दिनों से खेतों में पानी भरा होने के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है बताया जा रहा है कि झील के टूटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में पहुंच गया देखते ही देखते बड़ी संख्या में खेत पानी की चपेट में आ गए किसानों का कहना है कि खेतों में सात से आठ फीट तक पानी भरने के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ और अब उनके पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका है किसानों का आरोप है कि मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद अभी तक जल निकासी और राहत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए किसानों का कहना है कि लगातार पानी भरे रहने से फसल के साथ-साथ खेतों की म�
Mawana, Meerut | Aug 21, 2026