अकबरपुर: युवक को बेरहमी से ईंट-पत्थर से मारपीट कर घायल करने पर पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया
अकबरपुर थाना क्षेत्र के नवीपुर लोहिया नगर वार्ड नं 10 रहने वाले रणवीर सिंह ने स्वरूपपुर निवासी देवा ठाकुर व अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना अकबरपुर में पुत्र अमन के साथ बेरहमी से ईंट पत्थर से मारपीट कर बुरी तरह घायल करने व असलाहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने व शरीर के सारे कपड़े फाड़ कर नग्न अवस्था में घर भेजने पर तहरीर दी।