शिकोहाबाद: थाना खैरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बंबे की पटरी पर सिंचाई के लिए रखा इंजन चोरी हुआ
थाना खैरगढ़ के गांव नगला हिम्मत निवासी राकेश कुमार पुत्र शंकर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खैरगढ़ कलूपुरा मार्ग पर स्थित बंबा से गांव रैपुरा की ओर खेत में सिंचाई करने के लिए एक इंजन बंबे की पटरी पर रखकर खेत की सिंचाई किया करता था। 24 मार्च की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा उपरोक्त इंजन को चोरी कर लिया गया है।