शिकोहाबाद: गोरखपुर में पकड़ी गई फर्जी डिग्री मामले में पुलिस ने जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद में आकर की जांच-पड़ताल
जयपुर एसओजी की कार्रवाई के बाद गोरखपुर पुलिस ने भी जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद में आकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गोरखपुर में पकड़ी गईं फर्जी डिग्रियों की जांच के लिए एसआई शिवम यादव मंगलवार दोपहर तीन बजे क़रीबन शिकोहाबाद जेएस यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों के मौजूद न मिलने पर यूनिवर्सिटी को नोटिस थमा दिया है।