जबलपुर: आगामी त्योहारों के लिए पुलिस सख्त, कंट्रोल रूम में बैठक कर टेंट, साउंड, डीजे संचालकों को दिए कड़े निर्देश
जबलपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधिकारियों ने टेंट संचालकों, ट्रस्ट के प्रतिनिधियों और ध्वनि विस्तारक (साउंड सिस्टम) संचालकों के साथ आज शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।