जगदलपुर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने SIR प्रक्रिया में शिक्षकों की ड्यूटी न लगाने पर उठाए सवाल
आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर संबोधित किया गया .. श्री मौर्य ने कहा SIR की प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार शिक्षको को एसआईआर काम में जुटा रही हैं। कई स्कूलों में तो 90 फीसदी शिक्षकों को बीएलओ बना दिया गया है।