खलीलाबाद: संतकबीरनगर: पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनूठी पहल, थाना बखिरा में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र का आयोजन
संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सोमवार सुबह 8:00 बजे थाना बखिरा परिसर में “हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी