नवादा: नवादा डैम में महिला युवती का शव मिला, पहचान नहीं हुई, एसपी और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
Nawada, Nawada | Jun 12, 2026 नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र स्थित ताराकोल डैम से एक महिला युवती का शव बरामद किया गया है। लगभग 25 वर्षीय इस युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।युवती के हाथ में नई नवेली दुल्हन की चूड़ियां थीं और उसने जींस पैंट पहन रखी थी। उसके चेहरे पर कुछ दाग भी देखे गए हैं।