प्रतापगढ़: प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का प्रथम दिवस शांतिपूर्ण संपन्न, 5066 अभ्यर्थी हुए शामिल
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा-2026 का प्रथम दिवस शनिवार को प्रतापगढ़ जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले के कुल 22 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 6038 अभ्यर्थियों में से 5066 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा निर्धारित समयानुसार प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित