Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
No video available

भिवानी: बहल में बारिश से गर्मी से मिली राहत किसानों के चेहरे खिले

Bhiwani, Bhiwani | Jul 2, 2021

MORE NEWS

भिवानी में लगाया जाम

भिवानी में लगाया जाम

Bhiwani, Bhiwani | Jul 19, 2026

भिवानी में दिग्विजय चौटाला की प्रेस वार्ता लाइव #bhiwani #digvijaychautala

भिवानी में दिग्विजय चौटाला की प्रेस वार्ता लाइव #bhiwani #digvijaychautala

Bhiwani, Bhiwani | Jul 19, 2026

- गांव खरक की चारों पंचायतों ने किया हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार का जोरदार सम्मान 

- गांव की महिलाओं ने मीना परमार को सम्मान स्वरूप की तलवार भेंट 

- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं का रख रहे हैं पूरा मान-सम्मान: मीना परमार

भिवानी, 19 जुलाई।   हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार के सम्मान में गांव खरक कलां स्थित दादी सती जाबदे मंदिर परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की चारों पंचायतों की तरफ से उनको पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने श्रीमती परमार को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया। 

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं का पूरा मान सम्मान रख रहे हैं। इसी के चलते महिला आयोग, महिला विकास निगम और बाल संरक्षण अधिकार जैसे अहम आयोग में महिलाओं की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के हकों के लिए हमेशा तत्पर है।
मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। सरकार अंत्योदय की भावना से योजनाएं लागू कर रही है। पात्र व्यक्तियों को घर बैठे योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता के चलते ऑनलाइन किया गया है। 
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बड़े से बड़े पदों पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के आर्थिक रूप से कमजोर घरों के पात्र युवा नियुक्ति पा रहे हैं। इससे गरीब परिवारों खुशहाली का दौर आया है। युवाओं में मेहनत करने के प्रति उत्साह बढ़ा है। 

उन्होंने ग्रामीणों से विशेष कर लड़कियों को उच्च शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए हर 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज की स्थापना की जा रही है। शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा किया गया उनका यह सम्मान उनको हमेशा याद रहेगा। सम्मान समारोह का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल फौजी ने किया।
इस अवसर पर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष बृजपाल पप्पू, सरपंच रामचंद्र, राजकुमार, शालिनी व उषा देवी, बीडीसी तरुण व कमलेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशालजीत सिंह तंवर, शकुंतला प्रधान, वीना तंवर,
निरीक्षक सतबीर, वेदपाल प्रधान, अशोक प्रधान, सीताराम प्रधान, सूबे सिंह, सूबेदार यशपाल सिंह, अमित परमार, रामधारी कोच, कप्तान अनिल प्रधान, सीताराम गौशाला प्रधान, उमेद राणा, बिट्टू शर्मा, पीके स्टार, बजरंग शर्मा वेदपाल सूबेदार, वेद प्रकाश, रोशन सिंह , इंस्पेक्टर अतर सिंह, इंस्पेक्टर सतवीर सिंह, कैप्टन रामकुमार सिंह,  त्रिलोकचंद, सियाराम प्रजापत के अलावा अनके गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

- गांव खरक की चारों पंचायतों ने किया हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार का जोरदार सम्मान - गांव की महिलाओं ने मीना परमार को सम्मान स्वरूप की तलवार भेंट - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं का रख रहे हैं पूरा मान-सम्मान: मीना परमार भिवानी, 19 जुलाई। हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार के सम्मान में गांव खरक कलां स्थित दादी सती जाबदे मंदिर परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की चारों पंचायतों की तरफ से उनको पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने श्रीमती परमार को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं का पूरा मान सम्मान रख रहे हैं। इसी के चलते महिला आयोग, महिला विकास निगम और बाल संरक्षण अधिकार जैसे अहम आयोग में महिलाओं की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के हकों के लिए हमेशा तत्पर है। मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। सरकार अंत्योदय की भावना से योजनाएं लागू कर रही है। पात्र व्यक्तियों को घर बैठे योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता के चलते ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बड़े से बड़े पदों पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के आर्थिक रूप से कमजोर घरों के पात्र युवा नियुक्ति पा रहे हैं। इससे गरीब परिवारों खुशहाली का दौर आया है। युवाओं में मेहनत करने के प्रति उत्साह बढ़ा है। उन्होंने ग्रामीणों से विशेष कर लड़कियों को उच्च शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए हर 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज की स्थापना की जा रही है। शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा किया गया उनका यह सम्मान उनको हमेशा याद रहेगा। सम्मान समारोह का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल फौजी ने किया। इस अवसर पर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष बृजपाल पप्पू, सरपंच रामचंद्र, राजकुमार, शालिनी व उषा देवी, बीडीसी तरुण व कमलेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशालजीत सिंह तंवर, शकुंतला प्रधान, वीना तंवर, निरीक्षक सतबीर, वेदपाल प्रधान, अशोक प्रधान, सीताराम प्रधान, सूबे सिंह, सूबेदार यशपाल सिंह, अमित परमार, रामधारी कोच, कप्तान अनिल प्रधान, सीताराम गौशाला प्रधान, उमेद राणा, बिट्टू शर्मा, पीके स्टार, बजरंग शर्मा वेदपाल सूबेदार, वेद प्रकाश, रोशन सिंह , इंस्पेक्टर अतर सिंह, इंस्पेक्टर सतवीर सिंह, कैप्टन रामकुमार सिंह, त्रिलोकचंद, सियाराम प्रजापत के अलावा अनके गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 19, 2026

डीएपी के विकल्प, नैनो उर्वरकों एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि अधिकारियों का भव्य प्रशिक्षण आयोजित

भिवानी, 19 जुलाई। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत भवन में "नैनो उर्वरकों के प्रभावी उपयोग एवं प्रचार-प्रसार" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के लगभग 300 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों तक डीएपी के विकल्प, नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती का संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाना था। 
              कार्यक्रम का शुभारम्भ इफको के क्षेत्रीय अधिकारी सुरजीत राठी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने कहा कि कृषि अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से ही किसानों तक आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रभावी प्रसार संभव है। इफको गुरुग्राम के क्षेत्रीय प्रबंधक  हितेन्द्र सिंह ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी सहित नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इनके प्रयोग से पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ती है, रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है, उत्पादन लागत घटती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होती है।

डॉ. ममता फोगाट, मृदा वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र  ने मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ मृदा ही टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि की आधारशिला है।
डाॅ. सुमित भारद्वाज, एसएमएस (प्रशिक्षण एवं विस्तार), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

डाॅ. अनिल राठी, जिला मृदा परीक्षण अधिकारी तथा नसीब धनखड़, सहायक कृषि अभियंता, भिवानी ने भी मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा नैनो उर्वरकों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की।

इफको हरियाणा के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. देवी दयाल ने बताया कि इफको किसानों को नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा संतुलित पोषण प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार फोगाट, उप कृषि निदेशक (डीडीए) ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि क्षेत्र की बदलती चुनौतियों को देखते हुए किसानों को डीएपी एवं यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए उनके वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग के साथ-साथ डीएपी के प्रभावी विकल्प, नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि उत्पादन लागत में कमी आने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
उन्होंने सभी कृषि अधिकारियों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक गांव में किसानों को नैनो उर्वरकों के सही उपयोग, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, डीएपी के विकल्पों तथा प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करें, ताकि हरियाणा में टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के बीच डीएपी के विकल्प, नैनो उर्वरकों, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि विस्तार गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने किसानों तक वैज्ञानिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।

डीएपी के विकल्प, नैनो उर्वरकों एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि अधिकारियों का भव्य प्रशिक्षण आयोजित भिवानी, 19 जुलाई। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत भवन में "नैनो उर्वरकों के प्रभावी उपयोग एवं प्रचार-प्रसार" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के लगभग 300 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों तक डीएपी के विकल्प, नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती का संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ इफको के क्षेत्रीय अधिकारी सुरजीत राठी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने कहा कि कृषि अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से ही किसानों तक आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रभावी प्रसार संभव है। इफको गुरुग्राम के क्षेत्रीय प्रबंधक हितेन्द्र सिंह ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी सहित नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इनके प्रयोग से पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ती है, रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है, उत्पादन लागत घटती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होती है। डॉ. ममता फोगाट, मृदा वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र ने मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग पर बल देते हुए कहा कि स्वस्थ मृदा ही टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि की आधारशिला है। डाॅ. सुमित भारद्वाज, एसएमएस (प्रशिक्षण एवं विस्तार), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुँचाने का आह्वान किया। डाॅ. अनिल राठी, जिला मृदा परीक्षण अधिकारी तथा नसीब धनखड़, सहायक कृषि अभियंता, भिवानी ने भी मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा नैनो उर्वरकों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत जानकारी साझा की। इफको हरियाणा के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. देवी दयाल ने बताया कि इफको किसानों को नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा संतुलित पोषण प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार फोगाट, उप कृषि निदेशक (डीडीए) ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि क्षेत्र की बदलती चुनौतियों को देखते हुए किसानों को डीएपी एवं यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए उनके वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग के साथ-साथ डीएपी के प्रभावी विकल्प, नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि उत्पादन लागत में कमी आने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने सभी कृषि अधिकारियों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक गांव में किसानों को नैनो उर्वरकों के सही उपयोग, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, डीएपी के विकल्पों तथा प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करें, ताकि हरियाणा में टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के अंत में कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के बीच डीएपी के विकल्प, नैनो उर्वरकों, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि विस्तार गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने किसानों तक वैज्ञानिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 19, 2026

भिवानी में हनुमान  ढानीपार्ट 3चौक पर पिछले कुछ दिनों से बिजली पानी को लेकर लोग परेशान हैं उसके लेकर हनुमान  ढानी चौक पर लोगों ने किया प्रदर्शन

भिवानी में हनुमान ढानीपार्ट 3चौक पर पिछले कुछ दिनों से बिजली पानी को लेकर लोग परेशान हैं उसके लेकर हनुमान ढानी चौक पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Bhiwani, Bhiwani | Jul 19, 2026