खलीलाबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया योग
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम रविवार सुबह 7:00 बजे आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विधायक अंकुर राज तिवारी, अनिल कुमार त्रिपाठी, गणेश चंद्र चौहान रहे।