सागर नगर: सागर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पालक महासंघ करेगा चरणबद्ध सत्याग्रह
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एवं परेशान अभिभावकों,छात्रों, छात्राओं के पक्ष में मध्यप्रदेश पालक महासंघ चरण बद्ध सत्याग्रह करेगा। पालक महासंघ ने बुधवार दोपहर 2 बजे निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमें सत्याग्रह के बारे में जानकारी दी। पालक महासंघ ने कहा हमारी मांग है मध्य प्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम 2017,2020 का निजी स्कूलों से पालन करवाया जाए।