सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 144 आवेदनों पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 144 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, तसीलदार श्री प्रवीण पाटीदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।