सागर नगर: जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू होगी, प्रशिक्षण पूरा
जिले के सभी कार्यालयो में ई आफिस सिस्टम लागू किया जाना है । जिसके लिये कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशानुसार बुधवार दोपहर 2 बजे से कलेक्टर सभा कक्ष में सभी विभाग प्रमुखो को ई आफिस का प्रशिक्षण डेलन प्रजापति जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी द्वारा दिया गया । जिसमे राहुल शर्मा मेनेजर ई गवर्नेंश द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।