गोरखपुर: आउटर पर खड़े ट्रेन के यात्रियों से डंडा मारकर मोबाइल छीनने वाले 10 हजार के इनामी बदमाश को GRP पुलिस ने किया गिरफ्तार
GRP पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान अयोध्या के रुदौली कोतवाली थाना क्षेत्र के अखैया मऊ फिरोजपुर के चंदन मिश्रा के रूप में हुई है.गिरफ्तार बदमाश रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चोरी और ट्रेन में बैठे यात्रियों को डंडा मारकर मोबाइल गिरा देता था और हमेशा अपने साथ अवैध पिस्तौल लेकर चलता था।पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।