शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बाईपास रोड सांती में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत
थाना मक्खनपुर क्षेत्र बाईपास रोड सांती से पीछे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की रविवार शाम सात बजे करीबन मौत हो गई। मौके पर पहुँची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। शव की शिनाख़्त 45 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी साढ़ूपुर थाना मक्खनपुर के रूप में हुई।