कोल: नीवरी मोड़ पर नाली के पानी को लेकर पड़ोसी से हुई मारपीट में 3 लोग हुए घायल
Koil, Aligarh | Jun 9, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के नीवरी मोड़ का है जहां सोमवार की देर रात नाली के पानी को लेकर एक परिवार का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने लोहे की रोड और ईट वपत्थर मारकर दंपति समेत युवक की सगे भाई को भी घायल कर दिया। घायलों ने मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।