सोनकच्छ: सोनकच्छ पुलिस ने सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम की तेज, बच्चों को भी जानकारी दी
शुक्रवार शाम 5 बजे थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा जनचौपाल आयोजित कर क्यूआर कोड फ्रॉड, ऑनलाइन भुगतान संबंधी धोखाधड़ी, ओटीपी साझा न करने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल *1930* पर कॉल करने के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया साथ ही संवाद कर साइबर सुरक्षा के साथ-साथ नागरिकों के कानूनी अधिकारों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।