किरनापुर: ₹7500 कमाने वाली सहायिका से ₹4000 की रिश्वत लेने का आरोप, जांच के आदेश
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत किरनापुर के वनग्राम जोधीटोला में पदस्थ आंगनवाड़ी सहायिका खिलेश्वरी कटरे से मानदेय जारी कराने के बदले 4 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप सेक्टर प्रभारी रेखा देशमुख पर लगा है। बुधवार लगभग दोपहर 2 बजे बताया गया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी खिलेश्वरी वॉकर के सहारे काम कर रही हैं। इलाज में लाखों रुपये ख