चौपारण: प्रा. वि. नीमा में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के बीच पोशाक वितरण
प्रा. वि. नीमा में कक्षा 1-2 के बच्चों को पोशाक वितरण प्राथमिक विद्यालय नीमा में कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने बच्चों को पोशाक देते हुए नियमित पढ़ाई और स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।