थरथरी: 15 जून को डीएम कार्यालय पर धरना देंगे किसान, धरना को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज
अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से मुहाने नदी का बंद मुंह खुलवाने एवं लोकयन नदी के दोनों किनारों पर पक्का तटबंध निर्माण की मांग को लेकर 15 जून को नालंदा जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। धरना की तैयारी के लिए किसान महासभा के नेताओं ने थरथरी बाजार, भतहर, करियामा, हसेपुर, कचहरिया, गंगा बिगहा, जैतपुर, सैदवरही, धरमपुर, राजाबाद, पामरा और नारायणपुर