कासगंज: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, लखनऊ से शातिर आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी वेदप्रकाश निवासी हरदोई को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।