कैसरगंज: कैसरगंज क्षेत्र में बाइक सवार सर्राफा व्यवसायी को लुटेरों ने धक्का देकर गिराया, नगदी और ज़ेवरों से भरा बैग लेकर फरार
कैसरगंज निवासी सुरेश कौशल इलाके के ग्यारह सौ रेती में सराफा की दुकान करते हैं। सोमवार की देर रात वह अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर वापस लौट रहे थे। उनके पास झोले में लगभग साढ़े चार लाख के सोने,चांदी के जेवरात व 50 हजार की नकदी थी। ग्राम लदोर के पास पहुंचते ही बाइक सवार कुछ लुटेरों ने उन्हें असलहे के दम पर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक लुटेरों ने व्याप