संभल: संभल के अलग-अलग कई गांव में तेज बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसल हुई बर्बाद, किसानों ने सरकार से की मदद की मांग
संभल जनपद के गुन्नौर और चंदौसी तहसील क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। चंदौसी तहसील के लगभग आठ गांवों में बड़े-बड़े ओले गिरे, जिससे कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।इसके अलावा दर्जनों गांवों और बहजोई कस्बे में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में बची हुई गेहूं की फसल भी खराब