भरतपुर: जिला स्तरीय जनसुनवाई में परिवादियों को मौके पर मिली राहत, पांच दर्जन परिवादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे
भरतपुर जिला स्तरीय जनसुनवाई में परिवादियों को मौके पर मिली राहत। पांच दर्जन परिवादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जनसुनवाई में। भीषण गर्मी के चलते कमरे में परिवादियों को कूलर की ठंडी हवा में बिठाने की व्यवस्था की गई।भरतपुर में जिला कलक्टर कमर चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मासिक जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुना