दुधि: कुदरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से 18 वर्षीय युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लिलासी गांव के आगे कुदरी गांव के पास उस समय हुआ, जब युवक बाइक से अपने बुआ के लड़के को छोड़ने चौना गांव जा रहा था। घुमावदार सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे युवक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं।