इटारसी: सूरजगंज में उत्सव मेले में तेज हवा से उड़े टीन शेड व गेट, पीएम श्री आवास विद्यालय और लाल मैदान भी प्रभावित
इटारसी में शनिवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर में भारी नुकसान पहुंचाया।रविवार सुबह करीब 10 बजे इसका सर्वाधिक असर सूरजगंज स्थित पीएम श्री आवास विद्यालय (गर्ल्स स्कूल) में देखने को मिला, जहाँ तेज हवाओं से तीन टीन शेड उड़ गए। वही लाल ग्राउंड में लगे इटारसी उत्सव मेले का मुख्य गेट भी धराशाई हो गया। आंधी-बारिश का असर किसानों पर भी पड़ा।