अरवल: अरवल जिले में 30 मार्च से सभी प्रखंडो में लम्पी त्वाचा रोग के विरुद्ध निःशुल्क गौ जातीय पशुओं का किया जाएगा टीकाकरण।
Arwal, Arwal | Mar 28, 2024 अरवल जिले के पाँचों प्रखण्डों के सभी पंचायतों के गाँवों में घर-घर जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। यह टीका गौ जाति पशुओं को गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करेगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया, कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा जिले के पशुओं में टीकाकरण हेतु 61,100 खुराक वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है। विभाग द्वारा 15 दिनों में टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निदेश दिया गया है। टीकाकरण कार्य का पर्यवेक्षण संबंधित प्रखंड में पदस्थापित पशु चिकित्सकों के द्वारा किया जायेगा।