अरवल: अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में भूमि विवाद को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।
Arwal, Arwal | Mar 28, 2024 अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश की अध्यक्षता में भूमि विवाद को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी थाना अध्यक्ष संबंधित अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर समीक्षा की गई, साथ ही मामले को त्वरित कार्रवाई करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल, सदर थाना अध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी मौजूद रहे।